बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 22 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 22 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 22 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 22 घंटे पहले

गीता प्रेस के ट्रस्टी बैद्यनाथ अग्रवाल का 90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Blog Image

गीता प्रेस के ट्रस्टी बैद्यनाथ अग्रवाल का आज रात करीब 2:30 बजे देहावसान हो गया है। उन्होंने गोरखपुर शहर के हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली और उनका अंतिम संस्कार बनारस में गंगा तट पर होगा। वहीं निधन की खबर सुनते ही शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकट की संवेदना-

जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके पुत्र देवी दयाल अग्रवाल से बात कर के सांत्वना प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा, वह ईश्वर के अनन्य भक्त थे। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ अग्रवाल समाजसेवी भी रहे है, साथ ही गीता प्रेस के माध्यम से उनका धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव भी रहा है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे। 

इसी के साथ साथ मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से बात करते हुए यह भी कहा है कि बैजनाथ जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, साथ ही उन्हें  ढांढस बंधाते हुए हुतात्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें