बड़ी खबरें

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, संजू सैमसन-ऋषभ पंत को मिला मौका एक दिन पहले दिल्ली-NCR के 10 स्कूलों में ई-मेल से भेजी गई बम रखे होने की धमकी, स्कूलों को खाली कराकर मामले की जाँच शुरू 19 घंटे पहले आज रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सरयू पूजन और हनुमान आरती में भी होंगी शामिल 19 घंटे पहले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी आज अयोध्या में करेंगे रोड शो, अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह के पक्ष में मांगेंगे वोट 19 घंटे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यूपी दौरा आज, बदायूं और आगरा में जनसभा को करेंगे संबोधित 19 घंटे पहले आज अमेठी-रायबरेली सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी के नाम को लेकर चर्चा तेज 19 घंटे पहले सीएम योगी का महाराष्ट्र दौरा आज, महाराष्ट्र की सोलापुर, सांगली और हातकणंगले में करेंगे जनसभा 19 घंटे पहले बरेली सेंट्रल जेल से पूर्व सांसद धनंजय सिंह हुए रिहा, रिहा होने के बाद कहा- मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा 19 घंटे पहले कानपुर में शिक्षक भर्ती घोटाले में 2 पर एक्शन, अपर शिक्षा निदेशक और संयुक्त शिक्षा निदेशक ने एक-एक बाबू को किया निलंबित 19 घंटे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, एक और वाद हुआ दायर 19 घंटे पहले IPL 2024 के 48वें मैच में LSG की हुई जीत, लखनऊ सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया 18 घंटे पहले

UP की महिलाएं इतिहास में पहली बार साड़ी पहनकर मैराथन में लगाएंगी दौड़

Blog Image

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने आज राजधानी लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा 2024 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि लखनऊ की सड़कों पर पहली बार क्वार्टर मैराथन में महिलाएं साड़ी पहन कर दौड़ेंगी। आपको बता दें कि लखनऊ में 'सांसद खेल स्पर्धा' के तहत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में युवाओं और महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए 10 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, टेनिस क्रिकेट समेत क्षेत्रीय लोकप्रिय खेल होंगे। जिसमें खास बात ये है कि इन प्रतियोगिता में लखनऊ में विधानसभा स्तर पर महिलाओं की 5 किलोमीटर की एक अनोखी सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ में भाग लेने वाली महिलाएं साड़ी पहनकर दौड़ेंगी। साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ का आयोजन इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। 

तिहास में पहली साड़ी पहन कर दौड़ेंगी महिलाएं

BJP Leader Kaushal Kishore Attacks UP Police over law and order in UP | BJP  सांसद ने UP पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- लखनऊ में अपराध निरंकुश हो चुके हैं

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि भारतीय परिधान और संस्कृति के साथ देश की महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेंगी। उन्होंने बताया कि 'सांसद खेल स्पर्धा' के तहत 10 फरवरी को मोहनलालगंज विधानसभा, 11 फरवरी को बीकेटी, 13 फरवरी को सिधौली, 15 फरवरी को मलिहाबाद और 17 फरवरी को सरोजनीनगर विधानसभा में सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। देश में पहली बार महिलाएं साड़ी पहन कर सड़कों पर दौड़ेंगे और पहली बार ऐसा होगा कि पुरुष ग्रहणी के बीच में शामिल होंगे हर विधानसभा में अलग-अलग पुरस्कार भी रखे गए हैं जिनको क्षेत्र की जनता देगी।

प्रथम पुरस्कार वाले विजेता को मिलेगी 31000 की राशि

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने आगे कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं और महिलाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। इससे आगे चलकर युवाओं, युवतियों और महिलाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में युवाओं और खासकर महिलाओं को आगे आना है और विकसित भारत बनाने में अपना सार्थक योगदान देना है। उन्होंने यह भी बताया कि क्वार्टर मैराथन में साड़ी पहन के दौड़ने वाली महिलाओं में प्रथम पुरस्कार विजेता को 31000 द्वितीय पुरस्कार विजेता को 21000 और तृतीय पुरस्कार विजेता को 11000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। हर विधानसभा की महिलाएं इस मैराथन में भाग लेंगी जो उसे विधानसभा से आती होगी।

-अनीता 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें