बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका एक दिन पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू एक दिन पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया एक दिन पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग एक दिन पहले

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख पर बोला हमला, कह दी इतनी बड़ी बात

Blog Image

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख पर बोला जुबानी हमला। उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रभु राम का नहीं हुआ वो प्रभु श्री कृष्ण का कैसे हो सकता है और जो कृष्ण का नहीं हुआ वो यदुवंशी कैसे हो सकता है।

डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना-

आपको बता दें कि श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार मनीष यादव की तरफ से आयोजित यादव समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने यादव यादव समाज के कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में भगवान श्री कृष्ण रोम रोम में है हर जगह आप उनको महसूस करेंगे। लेकिन जो प्रभु राम का नहीं हुआ वो प्रभु श्री कृष्ण का कैसे हो सकता है और जो कृष्ण का नहीं हुआ वो यदुवंशी कैसे हो सकता है।

जो ब्रह्म राम का नहीं हुआ, वो कृष्ण का कैसे हो सकता है?- ब्रजेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि हम कोई राजनीतिक बात नहीं करना चाहते थे। लेकिन सच्चाई है तो उसको प्रकट करना भी आवश्यकता है। जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का कैसे हो सकता है? आप मेरी बात को समझ रहे हो, जो ब्रह्म राम का नहीं हुआ, वो कृष्ण का कैसे हो सकता है? और जो कृष्ण का नहीं हुआ, वो यदुवंशी कैसे हो सकता है?

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें