बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यूपी में होगा प्रवेश, शामिल होंगे कई नेता

Blog Image

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही बहुचर्चित भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी की सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली के नौबतपुर से पदयात्रा करते हुए यह लोग पड़ाव बाजार में रात्रि को ठहरेंगे। राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के आदर्श गांव डोमरी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके लिए अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के पास मिलिट्री ग्राउंड में टेंट लगाकर व्यवस्था की गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित तमाम नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस दिन लखनऊ पहुंचेगी न्याय यात्रा-

आपको बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी पहुंचेगी। यहां से रायबरेली होते हुए 20 को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। 21 फरवरी को लखनऊ से होते हुए उन्नाव और कानपुर के रास्ते 22 को झांसी पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान विभिन्न वर्ग के लोगों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर जनसभाएं भी की जाएंगी। 

यात्रा में शामिल होंगे स्वामी और पल्लवी पटेल-

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कई सपा नेता भी शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही इसका ऐलान कर चुके हैं। कल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल ने भी यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों के बीच न्याय यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यात्रा में कहां शामिल होंगे। इसके साथ ही विधायक पल्लवी पटेल ने भी मीडिया को बताया था कि वह वाराणसी में ही यात्रा में शामिल होंगी। इसके साथ ही वह 18 को प्रयागराज में होने वाली जनसभा में भी मौजूद रहेंगी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें