बड़ी खबरें

दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल कर पोस्ट की तस्वीर 5 घंटे पहले स्वाती मालीवाल केस में विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 5 घंटे पहले IPL 2024 का गणित, CSK बाहर, RCB प्लेऑफ में पहुंची, आज RR-SRH में से कोई एक टॉप-2 में करेगा फिनिश 5 घंटे पहले यूपी में पहली बार चुनाव में कोई बाहुबली नहीं, कभी एक साथ थे 16 विधायक-सांसद 5 घंटे पहले AI और साइबर सिक्योरिटी से कर सकेंगे पार्ट टाइम M.Tech, लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 विषयों में पार्ट टाइम M.Tech की सुविधा 5 घंटे पहले पांच साल में लखनऊ आज सबसे गर्म, 45 डिग्री अधिकतम तापमान, अभी चलती रहेगी हीटवेव 5 घंटे पहले एम्स (AIIMS) रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 45 वर्ष, 65 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी 5 घंटे पहले रेलवे में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 वर्ष, सैलरी 2 लाख से ज्यादा 5 घंटे पहले यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्रों में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, उल्लंघन के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 4 घंटे पहले प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर 2 घंटे पहले प्रतापगढ़ में सीएम योगी की जनसभा, कहा- सपा और कांग्रेस लगाना चाहती है औरंगजेब का जजिया कर 2 घंटे पहले

सीएम योगी का अलीगढ़ और हाथरस दौरा, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Blog Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ और हाथरस के दौरे पर हैं। सीएम की सुरक्षा में प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करते हुए जिले में करीब एक हजार कर्मियों की तैनाती की है। वहीं अलीगढ़ में भाजपा के महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इसके बाद वह हाथरस में नारी शक्ति वंदन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इतना ही नहीं इसके साथ- साथ सीएम योगी अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान सीएम योगी कई ऐलान भी कर सकते हैं।  

एएमयू में अनुसूचित जाति के लोगों को करेंगे सम्बोधित-

आपको बता दे कि अलीगढ़ में अनुसूचित जाति सम्मेलन दोपहर 12 बजे से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के लोगों को संबोधित करेंगे और महिलाओं को भाजपा के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद करीब 3 बजे मुख्यमंत्री योगी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचकर यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। 

भाजपा के उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट- 

आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री हाथरस के सिकंदरा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। साथ ही वह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर भी बात करेंगे। इस दौरान सभा में प्रदेश के अन्य मंत्री और सांसद भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अलीगढ़ और हाथरस में भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सभा स्थलों को सजाया है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर है। भाजपा इस दौरे के जरिए अनुसूचित जाति के लोगों को साधने की कोशिश कर रही है।

सीएम की सुरक्षा में 1 हजार पुलिस कर्मी तैनात-

मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एसपी देवेश कुमार पांडेय के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक हजार के करीब पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में बरेली, मुरादाबाद रेंज से भी फोर्स मंगाई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

अन्य ख़बरें