बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 21 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 21 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 21 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 21 घंटे पहले

हाथरस  में CM योगी का बड़ा ऐलान, यूपी पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण

Blog Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हाथरस में बड़ा ऐलान किया है। योगी ने कहा है कि अब यूपी पुलिस में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। वहीं इस दौरान उन्होंने संसद में नारी वंदन अधिनियम के पारित होने के लिए शुभकामनाएं दी। योगी हाथरस में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 177.29 करोड़ लागत की 214 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

बीजेपी जो कहती है वह करके दिखाती है-

हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में CM योगी शामिल हुए।  इस दौरान उन्होंने नारी वंदन अधिनियम के पारित होने पर कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है। ये प्रदेश की जनता के साथ ही देश की जनता को देखने को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने हाथरस में बनने वाले हींग की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'यहां के लोगों के हाथ की कला से बनी हींग के बिना दाल मे स्वाद ही नहीं आता। योगी ने केंद्र सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि 'पिछले साढ़े नौ वर्ष में हमने नए भारत को देखा है जहां जाति मजहब, लिंग का भेदभाव नहीं होता। जिन्हें विशेष प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक होता है उनके लिए योजनाएं बनती हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'फिट इंडिया के माध्यम से खेल गतिविधियां बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही नारी शक्ति के लिए सशक्तिकरण के अभियान चलाया जा रहा है।

 2017 से पहले नहीं थी 10 हजार भी महिला पुलिसकर्मी-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 'उत्तरप्रदेश पुलिस में 2017 से पहले मात्र दस हजार महिला पुलिसकर्मी भी नहीं होती थीं। आज बीस फीसदी महिलाओं की पुलिस बल में भर्ती हो रही है। उन्होंने कहा कि 'साढ़े छः साल में यूपी भी बदला है। यहां पहले अराजकता, गुंडागर्दी, देंगे होते थे। आज साढ़े छः वर्ष में उत्तर प्रदेश मे कोई दंगा नहीं हुआ है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें