बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी एक दिन पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर एक दिन पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी एक दिन पहले

सीएम योगी ने आज दुर्गा अष्टमी पर 51 बसों को दिखाई हरी झंडी, साथ ही मिशन महिला सारथी का किया शुभारंभ, बोले इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर मिलेगी 20 लाख की सब्सिडी

Blog Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दुर्गा अष्टमी पर अयोध्या में मिशन महिला सारथी का शुभारंभ करने के साथ साथ 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और कहा कि जो भी व्यक्ति इलेक्ट्रिक बसों को खरीदेगा। उसे सरकार की तरफ से  20 लाख की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वे भी पुरुषों की तरह काम कर सकती हैं और उन्हें मिशन महिला सारथी के तहत,  रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। 

महिलाएं करेंगी बसों का संचालन-

आपको बता दे कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दुर्गा अष्टमी पर अयोध्या के राम कथा पार्क में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या दिव्य दिखेगी। महाअष्टमी के दिन मिशन महिला सारथी की शुरुआत हो रही है। इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। आज अयोध्या से 51 बसों को रवाना किया गया है। वह अलग-अलग शहरों के लिए चलेंगी और इनमें 16 महिला ड्राइवर और कंडक्टर शामिल होंगी। जो लोग कहते महिलाएं काम नहीं कर सकती है। परिवहन निगम वह काम कर रहा है। महिलाएं स्वावलंबी होगी, उनका सम्मान होगा। सीएम योगी ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन महिला सारथी के तहत, सरकार महिलाओं को इलेक्ट्रिक बस खरीदने के लिए सब्सिडी देगी। बसों को खरीदकर महिलाएं परिवहन निगम में अनुबंधित हो सकती हैं।

इन बसों डीजल, पेट्रोल या CNG का नहीं होगा उपयोग-

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की अपनी पॉलिसी बनाई है। इन बसों में डीजल, पेट्रोल या CNG का उपयोग नहीं होगा। एक बार चार्ज करने पर ये बसें 300 किलोमीटर तक आसानी से चल सकती हैं। सरकार ने प्रदेश में अच्छी बसें खरीदने के लिए परिवहन निगम को 400 करोड़ रुपये की धनराशि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम को अच्छी बसें खरीदनी चाहिए। 2025 में होने वाले कुंभ मेले में सभी नई बसें परिवहन निगम में शामिल होंगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष से की मुलाकात-

इसी के साथ आपको बता दे कि कार्यक्रम को सम्बोधित करने से पहले सीएम योगी ने आयोध्या जाकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर मुलाकात की। जहां उन्होंने  ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत के बारे में जानकारी लेकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह रायगंज स्थित जैन मंदिर पहुंचे। जहां जैन धर्म की परम तपस्वी माता ज्ञानमती से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

इस दौरान सीएम ने जैन धर्म के प्रमुख तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद सीएम छोटी देवकाली मंदिर पहुंचे। जहां मां सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली की आराधना भी की।  वहीं सरकार की इस पहल से इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदूषण कम होगा और लोगों को सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिलेगी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें