बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एक दिन पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव एक दिन पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ एक दिन पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब एक दिन पहले

दिवंगत BJP विधायक मानवेंद्र सिंह के घर पहुंचे CM योगी, दी श्रद्धांजलि

Blog Image

बीजेपी के दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। सीएम योगी ने यहां मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान दिवंगत बीजेपी विधायक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 CM को अपने बीच देख परिजन नहीं रोक पाए आंसू-

आपको बता दें कि लीवर की बीमारी से ग्रस्त ददरौल से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का पांच जनवरी को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर ढकिया परवेजपुर गांव पहुंचे। सीएम योगी ने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद दिवंगत विधायक के बड़े बेटे अरविंद सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मानवेंद्र सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से बीजेपी परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख परिजन भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया। करीब 30 मिनट यहां रुकने के बाद सीएम योगी बरेली के लिए रवाना हो गए।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें