बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

CM Yogi ने पर्थला सिग्नेचर ब्रिज का किया उद्घाटन

Blog Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दौरे को समाप्त कर रविवार को नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां एक जनसभा को सम्बोधित किया। सीएम ने यहां कई योजनाओं का उद्घाटन किया है। रामनाथ गोयनका मार्ग और पर्थला सिग्नेचर ब्रिज का सीएम ने उद्घाटन किया। आपको बता दें कि सीएम योगी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यहां के कार्यक्रम को समाप्त कर सीएम योगी आज शाम 6 बजे के बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम ने यहां एक जनसभा को सबोंधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया था। 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया था।

वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है। नोएडा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पश्चिमी यूपी में माफिया ठंडे हो गए। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 में आपातकाल लगाए जाने के 48 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 'काला दिवस' मनाएगी। इसी अभियान के तहत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में इस सभा को संबोधित किया है। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें