बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 21 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 21 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 21 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 21 घंटे पहले

CM योगी ने हापुड़ को दी 135 करोड़ की सौगात, कहा-विकास के रास्ते पर यूपी

Blog Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हापुड़ में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 135 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  इसके पहले बुलंदशहर में आयोजित महिला सम्मेलन में भी वह मुख्य अतिथि थे। दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के भाव से काम कर रही है। उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। इस सरकार में सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की पटरी पर अग्रसर है।

135 करोड़ रुपये की 109 परियोजनाओं की सौगात- 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में हापुड़ के आनंद विहार स्थित मैदान में आयोजित भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 135 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  इनमें सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 11 बजे आनंद विहार स्थित मैदान में उतरा। यहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित कर दिया गया था। कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर तक की परिधि में किसी भी तरह के ड्रोन या मानव रहित वायुयान प्रणाली को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम-

मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हेलीपेड से लेकर जनसभा स्थल तक एक एएसपी, आठ सीओ, 50 निरीक्षक, 150 उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल 200, कांस्टेबल 300, यातायात पुलिस 150, पांच पीएसी कंपनी के जवान मुस्तैद रहे।

स्कूलों में  घोषित किया गया था अवकाश-

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आज हापुड़ जिले के समस्त बोर्ड के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में  अवकाश की घोषण की गई थी। परिषदीय स्कूलों में माह के तृतीय मंगलवार को होने वाली संकुल बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न हुई। डीआईओएस व बीएसए ने इस संबंध में पहले ही आदेश जारी किए थे। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें