बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 19 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 19 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 18 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 18 घंटे पहले

51 के हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, योगी के जीवन पर ग्राफिक नॉवेल हुई लॉन्च

Blog Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 51 वां जन्मदिन है इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाइयां और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 5 जून 2023 को 51 साल के हो गए हैं। योगी ने आज अपने दिन की शुरूआत गोरखनाथ मंदिर रुद्राभिषेक पूजन से की। इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी और वहां मौजूद अधिकारियों को समाधान करने का आदेश दिया। योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंदिर परिसर में पौधरोपण  किया और देशवासियों को इसकी बधाई भी दी। 

योगी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम-
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रदेश के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस उपलक्ष में काशी में विशेष गंगा आरती की गई। लखनऊ सहित अन्य शहरों में शांतनु गुप्ता द्वारा लिखित ग्राफिक नॉवेल को आज लॉन्च किया गया। अजय टू योगी आदित्यनाथ नामक इस ग्राफिक नॉवेल को 20 जिलों में 51 स्कूलों में 5000 बच्चों की उपस्थिति के में जारी किया किया।  इन कार्यक्रमों में विधायक सांसद मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस पुस्तक में सीएम योगी के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री तक की यात्रा को दर्शाया गया है। पहली बार इतने लोग एक किताब को एक साथ लांच किया गया है। इसने अब ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ बना दिया है।

कई बड़े नेताओं ने योगी को दी बधाई-

सीएम योगी के जन्मदिन पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी सहित नई नेताओं ने शुभकामना संदेश लिखा है। नितिन गडकरी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आप दीर्घायु रहें यही ईश्वर से कामना है।

अन्य ख़बरें