बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 2 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 2 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 2 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 2 घंटे पहले

देवरिया नरसंहार पर सीएम सख्त, कहा- दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

Blog Image

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर के लेहड़ा टोला गांव में हुए नरसंहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने लाठी-डंडों, बंदूक और हथियारों से लैस होकर सत्य प्रकाश दुबे के घर पर धावा बोला। हमले में सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी, दो बेटे, एक बेटी की हत्या कर दी गई। सबसे छोटे बेटे को भी लगभग मार ही दिया था लेकिन उसकी सांसे चल रही हैं गंभीर अवस्था में भर्ती है। दरअसल सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। जिससे आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

14 संदिग्ध हिरासत में-

पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण भूमि विवाद है। हमलावर सत्य प्रकाश के परिवार के एक प्रतिद्वंद्वी परिवार से संबंधित थे। हत्याकांड ने उत्तर प्रदेश में सनसनी फैला दी है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह घटना उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती है। हत्याकांड के बाद, पुलिस ने 14  संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।  पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। 

देवरिया में बढ़ाई गई सुरक्षा, सीएम ने दिए सख्त निर्देश-

इस जघ्नय हत्याकांड के बाद, देवरिया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया है। देवरिया हत्याकांड की निंदा करते हुए सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चश्मदीदों ने सुनाई नरसंहार की भयानक कहानी-

देवरिया के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह हुए नरसंहार के चश्मदीद ग्रामीण घटना की दास्तां सुनाते सिहर जाते हैं। और रो पड़ रहे थे। उनके चेहरे पर भयावह खौफ का मंजर साफ दिखाई दे रहा था। एक हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ के चेहरे पर गुस्सा और आंख में प्रतिशोध की आग को देख कोई भी गांव वाला घटना के दौरान बीच बचाव करने नहीं आया। भीड़ के ताबड़तोड़ हमले को लोग सौ मीटर की दूरी से तमाशबीन बन देखते रहे। गांव की बुजुर्ग महिला ने रोते हुए कहा कि हत्या से दो  परिवार तबाह हो गए। करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।  हर किसी की निगाह एक पक्ष के लोगों को ढूंढ रही थी।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें