बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका 12 घंटे पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू 12 घंटे पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया 12 घंटे पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग 8 घंटे पहले

धनतेरस पर झाड़ू खरीद कर कहीं अशुभ तो नहीं कर रहे आप?

Blog Image

आज धनतेरस का त्योहार पूरी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन सोना-चांदी के साथ ही विभिन्न धातुओं को खरीदने का विधान बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि सोना चांदी के अलावा एक ऐसी वस्तु के बारे में जिसको खरीदना काफी शुभ माना गया है। आज के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि मत्स्य पुराण के मुताबिक झाड़ू, देवी लक्ष्मी का रूप होती है। यह घर में स्वच्छता लाती है। पौराणिक मान्यता भी है कि देवी लक्ष्मी  का वास उसी स्थान पर होता है जहां पर साफ सफाई होती है। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदने से साल भर मां लक्ष्मी का घर में वास होता है।

धनतेरस पर कब खरीदें झाड़ू-

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन कभी भी रात में झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन दोपहर के बाद और सूर्यास्त से पहले ही झाड़ू खरीद लेनी चाहिए। रात के समय झाड़ू खरीदने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बात का भी ध्यान रखे कि धनतेरस पर विषम संख्या में झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। हमेशा सम संख्या यानी 2, 4, 6, 8 झाड़ू खरीदना चाहिए। 

घर में झाड़ू रखने के नियम-

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक झाड़ू खरीद कर लाने के बाद उसे सफेद रंग का धागा बांधना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए।  हमेशा लिटा कर ही रखना चाहिए। घर में झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां बार-बार दिखाई नहीं दे। घर में कभी भी टूटी हुई झाड़ू नहीं रखना चाहिए।  इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भई गलती से भी पैर नहीं लगना चाहिए। इसके साथ ही धनतेरस के अलावा अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें