बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका 16 घंटे पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू 16 घंटे पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया 16 घंटे पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग 12 घंटे पहले

आठ लाख लोगों के बीच जलेंगे 12 लाख दीये, इन जगहों पर लाइव देख सकेंगे देव दीपावली

Blog Image

वाराणसी में मनाई जाने वाली देव दीपावली का मनोरम दृश्य अब आप घटों पर जाए बिना भी देख सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने काशी की 6 विभिन्न जगहों को चुना है। जहां पर देव दीपावली के कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे। काशी में इन छह प्रमुख स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर देव दीपावली और गंगा की महाआरती देखने का प्रबंध  किया गया है। आपको बता दे कि काशी में 27 नवंबर को भव्य देव दीपावली मनाई जाएगी।

घटों पर लगाए गए हाई रेजुलेशन कैमरे-

विश्व प्रसिद्ध काशी के घाट की आरती शहर के कई स्थानों पर लाइव देखी जा सकती है। इसके लिए छह प्रमुख जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई  है। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी.वासुदेवन ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए रियल टाइम आरती देखने के लिए घाट पर हाई रेजुलेशन कैमरे लगाए गए हैं। भक्तों की अधिकता व आवागमन की दृष्टि से छह जगहों पर एलईडी स्क्रीन है। 

इन स्थानों पर लगी एलईडी स्क्रीन-

काशी के जिन प्रमुख स्थानों पर  एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं उनके नाम हैं-अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन। सजीव तस्वीरों के साथ इस पुनीत आयोजन से जुड़ सकेंगे। घाटों पर एलईडी स्क्रीन को इस तरह  से लगाया गया है कि आने वाले सैलानियों के साथ-साथ नौकायन करने वाले भी आरती का दर्शन कर सकें। अयोध्या के बाद अब काशी में देव दीपावली पर 12 लाख दीये जलाए जाएंगे। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। इस वर्ष देव दीपावली पर 7- 8 लाख श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें