बड़ी खबरें

IPL फाइनल 2025 में बेंगलुरु ने पावरप्ले में बनाए 55 रन 10 घंटे पहले अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के पहले रामनगरी में अलर्ट, छह टीमें कर रही हैं किराए पर रह रहे लोगों का सत्यापन 10 घंटे पहले मोदी सरकार के 11 साल: सीएम योगी बोले प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ, बढ़े मेडिकल कॉलेज 10 घंटे पहले पश्चिमी विक्षोभ से बदला यूपी का मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 10 घंटे पहले नकदी विवाद: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ अगले संसद सत्र में लाया जाएगा महाभियोग प्रस्ताव 9 घंटे पहले 131 पर बेंगलुरु को चौथा झटका, कोहली 43 रन बनाकर आउट, ओमरजई को मिली सफलता 9 घंटे पहले

बूथ से यूथ को जोड़ने के लिए बीएसपी ने शुरू किया अभियान

Blog Image

लोकसभा चुनाव (Loksabha election) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, तमाम पार्टियां तैयारियों में जुटती दिख रही है। इसी सिलसिले में लोकसभा 2024 की दौड़ में बसपा ने भी तैयारी तेज कर दी है। बहुजन समाज पार्टी ने 'गांव चलो अभियान' की शुरुआत की है। पार्टी प्रमुख मायावती ने 1 लाख गांव तक पहुंचने का टारगेट रखा है। स्लोगन दिया है, हर बूथ पर 10 यूथ। इस अभियान में पार्टी गांव-गांव लोगों को जोड़ेगी। पूरे 3 महीने तक बसपा का कोर कैडर यूथ को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा।

इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा,"बीते 3 दिनों से अभियान 75 जिलों में शुरू हो चुका है। 2024 के चुनाव से पहले बसपा का 1.70 लाख बूथ मजबूत करने वाली है। 

2019 में बसपा जीती थी 10 सीट

साल 2019 में बीएसपी (BSP) ने यूपी में अखिलेश (Akhilesh Yadav) की पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, जिसमें पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में पार्टी इस बार इस सभी सीटों के अलावा अन्य कई सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश करना चाहती है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से बसपा सबक लेते हुए इस बार चुनाव की तैयारियों में पहले से ही जुट गई है। आपको बता दें कि विधान सभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत 13 फीसदी से नीचे आ गया और महज एक सीट पर पार्टी सिमट गई। नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें