बड़ी खबरें

चुनाव आयोग (EC) ने दिल्ली मेयर चुनाव को दी हरी झंडी, 26 अप्रैल को होगा मतदान 16 घंटे पहले 13 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर कल होगा मतदान, यूपी की 8 सीटों पर 91 उम्मीदवार 16 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को 4 रनों से हराया, ऋषभ पंत ने खेली नाबाद 88 रन की पारी 16 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में SRH और RCB के बीच आज होगा 41वां मुकाबला, हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 16 घंटे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2024 सेशन-2 का रिजल्ट किया जारी, 56 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल स्कोर 16 घंटे पहले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में रेगुलर स्पेशलिस्ट (एफटीएस)/अंशकालिक स्पेशलिस्ट (PTS) के पदों पर निकाली वैकेंसी, 30 अप्रैल 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 16 घंटे पहले बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने सीनियर रेजिडेंट / ट्यूटर के 825 पदों पर निकाली भर्ती, 25 अप्रैल 2024 है आवेदन करने की लास्ट डेट 16 घंटे पहले अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, चार सेट में दायर किया पत्र 14 घंटे पहले

हॉकी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में काशी के लाल ललित का चयन

Blog Image

हॉकी विश्व कप टीम का हिस्सा बनने की खुशी और उत्साह ओलंपियन ललित उपाध्याय के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। ललित ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम में उत्साह है। अपने ही देश में होने वाली हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता में टीम खाली हाथ नहीं रहेगी। टीम की तैयारी पूरी है और एक बार फिर से जीत दर्ज कर नया इतिहास रचेगी। 

शुक्रवार को बातचीत के दौरान ललित ने कहा कि जैसे ओलंपिक में भारतीय टीम ने 41 सालों के सूखे को खत्म किया, उसी तरह हॉकी विश्व कप में 1975 के बाद जीत दर्ज करके नया इतिहास लिखने उतरेगी। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे।

अपने खेल करियर में दो बार विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके ललित ने बताया कि ओलंपिक के बाद विश्व कप 2023 के लिए टीम में काफी बदलाव हुआ है। भारतीय हॉकी टीम सन 1975 का इतिहास एक बार फिर से दोहराएगी। 

ललित के गांव में जश्न का माहौल

ओलंपियन ललित का टीम में चयन की खबर मिलने के बाद उनके गांव भगतपुर में खुशी छा गई। उनके बडे़ भाई अमित उपाध्याय ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का एशियन चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिस तरह का प्रदर्शन रहा, उसे देख विश्व कप में पदक की उम्मीदें बढ़ी हैं। 

ललित बीते दो विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं इस बार तीसरा मौका मिला है तो कोई कोर कसर बाकी नहीं होगा, इस बार पदक पक्का है। ललित इससे पहले वर्ष 2014 में नीदरलैंड में और 2018 भुवनेश्वर में आयोजित हॉकी विश्व कप में खेल चुके हैं।

हालांकि इसमें भारतीय टीम को शीर्ष तीन टीमों में भी जगह नहीं मिल पाई थी। पिता सतीश उपाध्याय ने बेटे तीसरी बार विश्व हॉकी प्रतियोगिता में चयन पर खुशी जताते हुए कहा बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस बार भी टीम देश के लिए पदक लाएगी। 

ये हैं ललित की उपलब्धियां
अपने 15 साल से अधिक के करियर में तीन बार एशियन चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण और एक बार कांस्य पदक, विश्व लीग मैच में कांस्य पदक, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल में रजत, एशिया कप में स्वर्ण, एशियाई खेल में कांस्य और ओलंपिक में कांस्य पद जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं हिस्सा ले चुके है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें